सराईकेला, जनवरी 31 -- डीसी ने की जिला आजीविका समन्वय समिति की समीक्षा बैठक डीसी ने की जिला आजीविका समन्वय समिति की समीक्षा बैठक -सूक्ष्म उद्यमों, हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाने का निर्देश सरायकेला,संवाददाता। समाहरणालय सभाकक्ष में डीसी नीतीश कुमार सिंह ने जिला आजीविका समन्वय समिति की समीक्षा बैठक की। जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, डीपीएम, जेएसएलपीएस, सभी बीपीएम जेएसएलपीएस एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में डीसी ने महिला सदस्यों को रोजगार के विभिन्न अवसरों से जोड़ने के लिए कृषि-आधारित आजीविका, सूक्ष्म उद्यमों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत योजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष के चिह्नित सीएलएफ अंतर्...