सिमडेगा, जनवरी 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम का भ्रमण कर वहां उपलब्ध पर्यटन संभावनाओं का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने केलाघाघ पर्यटन स्थल को पर्यटन विभाग के अंतर्गत विकसित किए जाने की दिशा में विभिन्न विकास विकल्पों की तलाश की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने मोटर वोट के माध्यम से डैम के चारों ओर भ्रमण कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यटक सुविधाओं की संभावनाओं की तलाश की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डैम के किनारे एवं आयरलैंड स्थल पर पर्यटकों की सुविधा के लिए कॉटेज निर्माण, टनल निर्माण, प्रतिमाओं की मरम्मत, जल स्पर्श बिंदु विकसित करने तथा समग्र सर्वेक्षण के लिए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने पूरे पर्यटन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.