कोडरमा, फरवरी 12 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। तेलोडीह पंचायत स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर पोषण, टीकाकरण एवं प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषाहार की गुणवत्ता की जांच की गई। साथ ही लाभुकों की उपस्थिति पंजी, वजन मापन रजिस्टर एवं टीकाकरण अभिलेखों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कुपोषण मुक्त पंचायत के लक्ष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके उपरांत पंचायत सचिवालय का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेग...