पलामू, अक्टूबर 30 -- मेदिनीनगर/सतबरवा, हिटी। पलामू के उपायुक्त समीरा एस ने गुरुवार को सतबरवा के तुम्बागाड़ा एवं चेतमा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उनके निर्देशन में अन्य पदाधिकारियों ने प्रखंड के अलग-अलग गांव में आंगनबाड़ी केंद्रो का निरीक्षण किया। कई केंद्रों में गड़बड़ी पाई गई जिसके कारण महिला पर्यवेक्षिकाओं को शोकॉज किया गया है। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने उपस्थिति रजिस्टर से बच्चों का मिलान किया। कितने बच्चों का खाना पकाया जा रहा है और रजिस्टर में कितने बच्चों को उपस्थित बताया गया है, की भी जांच की गई। बच्चों के वजन मापने के यंत्र क्रियाशील है या कि नहीं की भी उपायुक्त ने जानकारी ली। तय मेन्यू के अनुसार खाना पकाया जाता है कि नहीं इसकी जानकारी बच्चों से वार्ता कर उपायुक्त ने लिया। पोषण वाटिका नहीं रहने को लेकर सेविका-सहायिका से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.