गढ़वा, फरवरी 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बीते दिनों मिलाप अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के मामले में जारी जांच के क्रम में सदर एसडीएम संजय कुमार की उपस्थिति में संबंधित आरोपियों, चिकित्सकों व अन्य कर्मियों से पुनः विस्तृत पूछताछ की गई। यह पूछताछ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक की मौजूदगी में की गई। उपाधीक्षक के स्तर से भी मेडिकल बोर्ड गठित कर जो जांच करवाई गई, उन बिंदुओं को भी एसडीएम ने अपने जांच में शामिल किया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट डीसी को भेजा जा रही है। एसडीएम ने बताया कि आमने-सामने की गई इस पूछताछ के दौरान आरोपियों पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए हैं। दस्तावेजों की गहन जांच, बयानों के मिलान और घटनाक्रम के विश्लेषण के आधार पर जांच लगभग निष्कर्ष की ओर है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए समस्त तथ्यों व साक्ष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.