कोडरमा, जुलाई 9 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया के प्रसिद्ध सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अड्डी बंगला में समिति को लेकर वर्षों से चल रहे विवाद पर अब विराम लग गया है। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर नगर परिषद कोडरमा ने मंगलवार को दुर्गा मंडप और उससे जुड़ी धर्मशाला को अपने आधिकारिक हैंडओवर में ले लिया। यह कार्रवाई नगर परिषद के सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार और तिलैया थाना पुलिस की उपस्थिति में संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार, अड्डी बंगला दुर्गा मंडप को लेकर पूर्व समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के बीच काफी समय से मतभेद चल रहा था। हर वर्ष दुर्गा पूजा के आयोजन के दौरान समिति के गठन, फंड के पारदर्शिता, और व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आता रहा है। इस कारण प्रशासन को भी कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा। विवाद बढ़ने पर पूर्व में अनुमंडल पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.