धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद के डीसी आदित्य रंजन के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग करते हुए किसी साइबर अपराधी ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट ( 84946654020) बनाया है। इसके जरिए साइबर अपराधी प्रशासनिक अधिकारियों सहित अन्य लोगों को मैसेज कर ठगी करने का प्रयास कर रहा है। ठग के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। डीसी ने आमलोगों को सतर्क रहने और ऐसे ठग के किसी भी झांसे में नहीं आने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी अनाधिकृत फोन नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट से पैसों की मांग की जाती है या किसी प्रकार का प्रलोभन, लिंक भेजा जाता है तो उसे तुरंत ब्लॉक कर संबंधित सोशल मीडिया में रिपोर्ट करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक को क्लिक करने से बचें। एक अन्य मोबाइल नंबर ( 84915748591) से भी डीसी के नाम...