सिमडेगा, अगस्त 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के पहल पर लचरागढ़ निवासी स्व शंकर साहू के आश्रितो को मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। बताया गया कि लचरागढ़ निवासी सह पूर्व सैनिक विष्णु साहू ने वर्ष 2007 में पीएलएफआई उग्रवादियो के द्वारा अपहरण कर मारे गए स्व शंकर साहू का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए डीसी के समक्ष गुहार लगाई थी। डीसी के समक्ष मामला आते ही डीसी ने त्वारित कार्रवाई करते हुए मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया। इधर लगभग 18 वर्षो के बाद प्रमाण पत्र मिलने पर दिवंगत शंकर साहू के आश्रितो ने डीसी कंचन सिंह के प्रति अभार व्यक्त किया। आश्रितों ने कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण कई प्रकार के लाभ नहीं मिल पा रहे थे। इधर पूर्व सैनिक विष्णु साहू ने भी डीसी को धन्यवाद दिया। जेएसएलपीएस लचरागढ़ के बैंक खाते से 62 लाख रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.