गुमला, मार्च 6 -- गुमला संवाददाता। जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक बुधवार को डीसी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। मौके पर डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में पोषण ट्रैकर ऐप में पंजीकृत लाभुकों की आधार सत्यापन, वजन मापन, गृह भ्रमण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, कुपोषण उपचार, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सेविका-सहायिका की रिक्तियां और आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। डीसी ने पोषण ट्रैकर ऐप का डेटा अद्यतन करने और सभी बच्चों के परिजनों के आधार कार्ड अपलोड करने का निर्देश दिया। वजन मापन की सौ प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.