लातेहार, फरवरी 9 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला नियोजन, कौशल विकास एवं श्रम अधीक्षक से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित नियोजन एवं कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित रोजगार मेला, भर्ती कैंप एवं कैरियर काउंसिलिंग से संबंधित जानकारी दी। डीसी ने युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, विभिन्न योजनाओं के तहत अधिकाधिक अभ्यर्थियों का निबंधन सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण के उपरांत नियोजन की संभावनाओं को बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होने श्रम विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए असं...