गंगापार, जून 23 -- सोमवार को डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने सोमवार को घूरपुर थाने का निरीक्षण किया। इस बीच डीसीपी ने कार्यालय के अभिलेखों और शस्त्र आदि की बारीकी से जांच की और उनके रख रखाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही थाने में बने नव निर्मित आवास और बैरकों तक जाकर देखा। इस बीच डीसीपी ने क्षेत्र के गांवों में तैनात चौकीदारों का कुशल छेम जानते हुए उन्हें बारिश से बचने के लिए छाता और सिर में बांधने के लिए लाल पगड़ी का गमछा दिया। इसके पूर्व डीसीपी को पुलिस कर्मियों ने सलामी भी दी। इस मौके पर थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह, चौकी प्रभारी गौहनिया घनश्याम निषाद, करमा चौकी प्रभारी सच्चिदानंद सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.