रामपुर, अप्रैल 24 -- जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) प्रकरण में तीन दुकानदारों को कोर्ट से राहत मिल गई है। अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। मालूम हो कि विकास भवन स्थित जिला सहकारी विकास संघ के सचिव सुशील कुमार शर्मा ने 25 मार्च को सिविल लाइंस कोतवाली में दुकानदार शाहिद रजा खां, मोहम्मद अली और जमील अहमद के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें उनका आरोप था कि दुकानदारों ने ताले तोड़कर डीसीडीएफ की दुकानों से फर्नीचर व दस्तावेज आदि सामान चोरी कर लिया है। जबकि, दुकानदारों का कहना था कि वे डीसीडीएफ के 50 वर्ष पुराने किराएदार हैं और उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने कोई भी सामान चोरी नहीं किया है, डीसीडीएफ ने फर्जी केस दर्ज कराया है। इस एफआईआर पर तीनों दुकानदारों ने अधिवक्ता रमेश कुमार लोधी के माध्यम से जनपद न्यायाधीश की कोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.