पीलीभीत, दिसम्बर 2 -- पूरनपुर। डीसीओ ने मिल गेट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छोटे किसानों को समय से पेड़ी गन्ने की पर्ची जारी करने के निर्देश दिए। डीसीओ ने कांटा चेक करने के लिए गन्ने से भरी ट्राली का वजन भी कराया। सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने पूरनपुर सहकारी चीनी मिल गेट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीसीओ ने चीनी मिल गेट पर किसान महेश कुमार की गन्ने से भरी ट्रॉली का वजन कराया। 5 कुंतल के मानक बांट रखकर वजन किया गया। वजन सही पाया गया। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया गया गन्ना आयुक्त की ओर से छोटे किसानों को मिल चलने के 45 दिन के अंदर पेड़ी गन्ने की पर्ची दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा घोषित सट्टा नीति के तहत लघु महिला गन्ना किसानो को शतप्रतिशत पेड़ी की पर्चियां एक से तीसरे पक्ष मे दी जायेगी। उनके पास पौधा ग...