पीलीभीत, फरवरी 17 -- पीलीभीत, संवाददाता। डीसीओ खुशीराम ने एलएच चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र चूका और मैनाकोट का निरीक्षण कर गन्ना खरीद के बारे में जानकारी हासिल की। कैलेंडर के अनुरूप पर्ची सप्लाई के अभिलेख चेक किए। डीसीओ खुशीराम और सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव प्रदीप अग्निहोत्री ने गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। गन्ना क्रय केंद्र चूका पर अब तक 61653 क्विंटल गन्ने की खरीद की जा चुकी है। क्रय केंद्र पर पर्चियों की तौल की जा रही है। चूका क्रय केंद्र पर गांव रमनगरा, मटैया लालपुर, पुरैना ता. महाराजपुर, नगरिया, तेला गांवों में किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं। शारदा सागर डाम के पास बंगाली बस्ती में गन्ना क्रय केंद्र लगाया गया है। कुछ किसान तो अपना गन्ना नाव से केंद्र तक लाते हैं। डीसीओ को निरीक्षण के समय जोगेन विश्वास, मुकेश मंडल, कुलदीप...