धनबाद, जून 14 -- धनबाद। धनबाद क्रिकेट संघ के संरक्षक पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारीयो ने शुक्रवार को धनबाद के डीआरएम अखिलेश मिश्र से मिलकर जिले में क्रिकेट के विकास में सहयोग मांगा। पूर्व मेयर ने इस अवसर पर डीसीए की ओर से एक पत्र भी सौंपा जिसमें रेलवे स्टेडियम को पूर्व की भांति मैचों के आयोजन के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराने का आग्रह किया। डीआरएम ने डीसीए के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे इस विषय पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगे। डीआरएम को सौंपे गए पत्र में खेलों के प्रमोशन में रेलवे की भूमिका की सराहना करते हुए कहा गया कि वर्ष 2015 के पहले डीसीए को अपने मैचों का आयोजन करने के लिए रेलवे स्टेडियम बिना किसी शुल्क के मिलता था। 2015 में एक पत्र जारी कर रेलवे ने प्रति मैच आयोजन के लिए पांच हजार रुपये का शुल्क मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.