अररिया, जनवरी 8 -- अररिया, एक संवाददाता अररिया कॉलेज स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित 35वें भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग कांसम ट्रॉफी के 15वें मुकाबले में जिला क्रिकेट एकेडमी डीसीए ग्रीन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए द किशन चेतन क्रिकेट एकेडमी (टीकेसीसीए) को 4 विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीकेसीसीए ने निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट खोकर 166 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक मिश्रा ने आक्रामक अंदाज में 56 गेंदों पर 94 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें चौकों-छक्कों की भरमार रही। आकाश ने 29 और लक्ष्य ने 12 रन जोड़े। डीसीए ग्रीन की गेंदबाजी में अंकित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवरों में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि कैफ को 3 और अक्षय को एक सफलता मिली। 167 रनों के लक्ष्य का प...