चतरा, जनवरी 2 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को कृषक मित्र को डिजिटल क्रॉप सर्वे का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सोमनाथ वँकिरा ने किया। इस अवसर पर बीडीओ सोमनाथ प्रभारी कृषि पदाधिकारी बेलाल अंसारी बीटीएम तौसीफ आलम ने सभी कृषक मित्रों को डिजिटल क्रॉप सर्वे की विस्तृत जानकारी दी। बीडीओ ने बताया कि डीसीएस झारखंड एप को कृषक मित्र अपने मोबाइल में इंस्टॉल करें, जिससे आपको काम करने में आसानी होगी, कृषक मित्रों का आइडी जनरेट कर संबंधित गांव का प्लॉट वाइज डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बाद कृषक मित्र संबंधित स्थल पर पहुंचकर उस प्लॉट का भौतिक स्थिति को एप में ऑनलाइन अंकित करेंग।. उक्त प्लाट पर कुल भूमि में कितना मकान बना हुआ है, कितने में खेती हो रहा है, कितना बेकार पड़ी है, कितने में ...