शाहजहांपुर, फरवरी 7 -- गोवंश तस्करी के एक मामले में रोजा थाना क्षेत्र में गोरक्षा दल की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लखनऊ की ओर जा रही एक डीसीएम को पकड़ लिया। वाहन में 11 गायों को अमानवीय तरीके से ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने सभी जीवित गायों को सल्लियां गौशाला भिजवा दिया, जबकि एक मृत बछड़े को दफन कराया गया। तहरीर के आधार पर डीसीएम चालक सहित अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। शुक्रवार दोपहर गोरक्षा दल के अतुल रस्तोगी को सूचना मिली कि एक डीसीएम में गोवंश भरकर लखनऊ की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर अतुल रस्तोगी, राहुल शुक्ला, विवेक गुप्ता, अंकित अवस्थी, अंशुल यादव, कृष्णा रस्तोगी और दीपक गुप्ता टीम के साथ सक्रिय हो गए। हरदोई बाईपास के पास डीसीएम को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन टीम पर चढ़ाने की कोशिश की और फरार ...