फतेहपुर, जनवरी 15 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बांदा-सागर मार्ग पर पहुर मोड़ के पास गुरुवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। डीसीएम में फंस बाइक करीब दो सौ मीटर तक घिसट गई। बाइक में आग लग गई। बाइक धूं-धूं कर जल गई। बाइक सवार घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी मौत हो गई। बिंदकी नगर के महरहा रोड निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा बाइक से कानपुर रिश्तेदारी में गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। पहुर मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार गिर गया। जिसमें बाएं पैर का पंजा कुचल गया। वह छिटकर दूर हो गए। बाइक डीसीएम में ही फंस गई जो करीब दो सौ मीटर तक घसिटते हुए विष्नामऊ गांव तक गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...