कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली- कल्याणपुर रोड पर सोमवार रात में पन्नी लादकर जा रही एक डीसीएम में ककरदही (बाघपुर) के पास अचानक आग लग गई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई । सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच डीसीएम व उसमें लदी पन्नी जलकर ख़ाक हो गई। कानपुर से पन्नी लादकर सोमवार देर रात एक डीसीएम यूपी 77टी 2123 शिवली की ओर जा रही थी। कल्याणपुर शिवली मार्ग पर ककरदही बाघपुर के पास अचानक डीसीएम में आग लग गई, इसपर चालक गाड़ीसड़क पर खड़ी कर फरार हो गया। आग की लपटें देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी बाघपुर को दी। पुलिस की सूचना पर मैथा से दमकल यूनिट प्रभारी नवीन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जबकि माती से भी दमकल टीम वहां रवाना की गई । करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.