अमरोहा, मई 8 -- डीसीएम की साइड लगने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। बिजनौर जिले के चांदपुर में नेहरू चौक निवासी नदीम और फिरासत बुधवार देर रात हापुड़ से वापस लौट रहे थे। रास्ते में गजरौला-मंडी धनौरा मार्ग पर गांव अहरौला तेजवन के पास सामने से आ रही डीसीएम ने उनकी बाइक को साइड मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को पास ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिरासत की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने मामले में तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.