रुडकी, मई 8 -- लिब्बरहेड़ी गांव से उत्तम शुगर मिल में काम करने जा रहे एक कर्मचारी को डीसीएम ( मिनी ट्रक) ने गुरुवार को जोरदार टक्कर मार दी। डीसीएम की टक्कर से उत्तम शुगर मिल के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया है। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे लिब्बरहेड़ी गांव निवासी 54 वर्षीय राजीव कुमार अपनी बाइक से उत्तम शुगर मिल में काम करने के लिए जा रहा था। वह मिल के पास कट पर पहुंचा तो सामने की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने राजीव को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए, जिन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.