हरदोई, दिसम्बर 18 -- हरदोई्र। कोतवाली देहात क्षेत्र के हरदोई-पिहानी मार्ग पर बरगावां गांव के पास बुधवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार पेंटर की मौत हो गई। तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मझिला थाना क्षेत्र के मुझहा पारा गांव निवासी जमील शहर जानकारी के अनुसार एक दुकान में अलमारी पेंट करने का कार्य करते थे। उनके चाचा रफीक ने बताया कि बुधवार देर शाम जमील बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बरगावां गांव के पास हरदोई-पिहानी मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जमील गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें आनन-फानन में हरदोई स्थित मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शहर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.