बदायूं, अप्रैल 22 -- थाना क्षेत्र के गांव सिठौली के पास इस्लामनगर-चंदौसी मार्ग पर डीसीएम और पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में तीन बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रूदायन भिजवाया, जहां से एक व्यक्ति को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रामपुर जिले के शाहाबाद के रहने वाले जोगराज की बेटी की शादी 28 अप्रैल को होनी थी। सोमवार को जोगराज अपनी बेटी की लगुन चढ़ाने उघैती थाना क्षेत्र के गांव महरौली जा रहे थे। जैसे ही उनकी डीसीएम सिठौली गांव के पास पहुंची, तभी इस्लामनगर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के दो टुकड़े हो गए। इसी डीसीएम के पीछे दहेज की बाइक से चल रहे ब्रजभान सिंह और सुरजीत को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में घायल अन्य लोगों में धारा सिंह, सुरज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.