संतकबीरनगर, दिसम्बर 6 -- संतकबीरननगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में हाईवे पर कोतवाली खलीलाबाद के भुजैनी चौराहे पर शनिवार की भोर में डीसीएम व ट्रेलर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार शनिवार को भोर में लगभग चार बजे भुजैनी चौराहे के पास डायवर्जन के कारण एक तरफ से ही दोनों लेन का यातायात चल रहा था। इसी दौरान एक डीसीएम खलीलाबाद से बस्ती की तरफ जा रही थी। डायवर्जन के कारण एक ट्रेलर बस्ती से खलीलाबाद की तरफ एक ही सड़क पर जा रहा था। चौराहे के पास दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें दो लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो...