जामताड़ा, फरवरी 21 -- डीसी, एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनावी तैयारी से कराया अवगत, आज रवाना होंगे मतदान कर्मी जामताड़ा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त निर्वाचन तैयारियों से जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीसी रवि आनंद व एसपी राजकुमार मेहता ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता किया। डीसी ने बताया कि जामताड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु कुल 06 अभ्यर्थी, जबकि मिहिजाम नगर परिषद में कुल 16 अभ्यर्थी निर्वाचन लड़ रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड पार्षद पद हेतु जामताड़ा नगर पंचायत के सभी 16 वार्डों में कुल 47 अभ्यर्थी एवं मिहिजाम नगर परिषद के सभी 20 वार्डों में कुल 65 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। कहा कि मतदाताओं के सहूलियत के लिए मतदान केंद...