सिमडेगा, फरवरी 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनसव के मद्देनजर डीसी कंचन सिंह एवं एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने राजकीय उर्दू मवि भट्टी टोली, खास खिजरी और पूरना पानी मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान दिवस पर मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली आधारभूत न्यूनतम सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। पेयजल, शौचालय, रैंप, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीसी और एसपी ने मतदान कर्मियों के ठहरने की व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर पूर्व के मतदान अनुभवों एवं तैयारियों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि यहां हमेशा शांतिपूर्ण मतदान होता रहा है। उन...