धनबाद, मई 27 -- झरिया। डीवीसी ने रोटेशन पर झरिया एक नंबर और दो नंबर सब स्टेशन को बिजली देने का काम सोमवार से फिर शुरू कर दिया है। लगातार बिजली देने पर विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं। क्योकि डीवीसी के पावर प्लांट में पावर कम हो गया है। जेबीवीएनल झरिया को डीवीसी पुटकी से कहा गया है। लोड कम किया जाय। पावर कम मिल रहा है। रात 11 बजे तक स्थिति ठीक होने पर सामान्य किया जा सकता है। बताते चले की शनिवार की देर शाम से लेकर सोमवार की शाम तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था सही थी। लेकिन डीवीसी की ओर से कहा गया कि लोड अधिक पड़ने के कारण जहां से बिजली दी जा रही है वहां पर असर पड़ सकता है। अभी ट्रांसफार्मर बनाने का काम चल रहा है। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने शनिवार को उर्जा सचिव से दूरभाष पर बात की। डीवीसी के अन्य अधिकारियों से बात की। झरिया के व्यवसायी भी डीवीसी के...