कोडरमा, फरवरी 11 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीवीसी केटीपीएस बांझेडीह में बुधवार की शाम ऐक्टू और एटक ट्रेड यूनियन के संयुक्त नेतृत्व में डीवीसी के मुख्य गेट से फोर लाइन चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व ऐक्टू जिला सचिव विजय पासवान और एटक जिला अध्यक्ष विनोद पासवान ने किया। मशाल जुलूस के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन के समर्थन में गुरुवार को पूरे पावर प्लांट को बंद कराया जाएगा। नेताओं ने श्रमिकों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। सभा की अध्यक्षता ऐक्टू जिला सचिव विजय पासवान ने की, जबकि संचालन एटक जिला अध्यक्ष विनोद पासवान ने किया। कार्यक्रम को जिला परिषद सदस्य महादेव राम, किसान नेता उदय द्विवेदी, एटक नेत्री सोनिया देवी, जिला मंत्री अर्जुन यादव, महेश सिंह तथा झारखंड जेनरल मजदूर य...