ललितपुर, दिसम्बर 2 -- लोअर राजघाट कैनाल की किसलवास डीवाई के संचालन में दबंग ग्रामीण चुनौती बन गए हैं। इस पर तीन अवैध माइनरों से पानी खेतों तक ले जाया जा रहा है। इसी वजह से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा और सैकड़ों किसान अत्यधिक परेशान हैं। इसको बंद कराने गए अफसरों से दबंगों की नोकझोंक हुई और उन्होंने जेसीवी मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। राजघाट बांध से निकली लोअर राजघाट कैनाल की किसलवास डीवाई साढ़े सात किलोमीटर लम्बी है। इसके माध्यम से किसलवास, बिसवा सहित कई ग्रामों तक सिंचाई का पानी पहुंचता है और सैकड़ों किसान हजारों एकड़ भूमि पर बोई फसलों को सींचते हैं। किसलवास डीवाई को लेकर पिछले कई दिनों से प्रशासनिक और सिंचाई विभाग अफसरों के पास टेल तक पानी नहीं पहुंचने की शकायतें आ रही थीं। सिंचाई निर्माण खण्ड प्रथम के अधिकारियों ने इसका स्थलीय निरीक्षण किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.