धनबाद, अप्रैल 20 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) की झारखंड राज्यस्तरीय बैठक शनिवार को धनबाद में हुई। इसकी अध्यक्षता सुरेश मुंडा और संचालन नौशाद अंसारी कर रहे थे। डीवाईएफआई के राष्ट्रीय महासचिव हिमांग्न भट्टाचार्य की मौजूदगी में हुई इस बैठक में पुरानी राज्य कमेटी को भंग कर नयी तदर्थ कमेटी का गठन किया गया। मोहन मंडल को नई कमेटी का संयोजक और नौशाद अंसारी, शंकर उरांव, मुकेश यादव को सह संयोजक बनाया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने युवाओं को संगठित होने का आह्वान किया। कहा कि झारखंड में बेरोजगारी की दर 10 से बढ़कर 59 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह बेहद चिंताजनक है। केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी की यही स्थिति है। युवाओं की बड़ी फौज बेरोजगारों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.