नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- कम कीमत पर पावरफुल परफॉर्मेंस और फीचर्स वाला टैबलेट खरीदना चाहते हैं तो ब्रैंड से समझौता करने की जरूरत नहीं है। आप 256GB स्टोरेज और 8GB रैम वाला OnePlus Pad Go बंपर डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इस डिवाइस में बड़े डिस्प्ले के अलावा WiFi और LTE कनेक्टिविटी मिलती है। इस तरह इंटरनेट से जुड़े रहना और भी आसान हो जाता है। वनप्लस डिवाइसेज के साथ इसमें क्रॉस-स्क्रीन कनेक्शन फीचर मिलता है और इंडस्ट्री लीडिंग 2.4K आई-केयर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 8000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी दी गई है, जो आसानी से एक दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस मिल रहा है। यह स्लीक डिजाइन और प्रीमियम बिल्ड ऑफर करता है। यह भी पढ़ें- Flipkart Big Billion Days सेल में सबसे सस्ते मिलेंगे ये स्मार...