जमशेदपुर, नवम्बर 30 -- जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों (डीलरों) को नवंबर माह का खाद्यान्न और धोती-साड़ी 4 दिसंबर तक शत-प्रतिशत बांट लेना है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो उनके लाइसेंस निलंबित कर दिये जाएंगे। यह चेतावनी विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (एसओआर) राहुल जी आनंद जी ने शनिवार को दी। वे अपने कार्यालय में पिछड़े डीलरों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक के बाद एसओआर ने बताया कि कुल 229 डीलरों को बुलाया गया था। इन सभी का वितरण प्रतिशत आधे से भी कम है। इनमें से 104 जमशेदपुर प्रखंड, 56 जमशेदपुर अक्षेस, 58 मानगो नगर निगम क्षेत्र और 11 जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के डीलर हैं। जमशेदपुर अक्षेस के 24, मानगो के पांच और जमशेदपुर प्रखंड के चार डीलरों ने तो एक भी लाभुक को खाद्यान्न नहीं दिया है। इसके कारण जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में उठाव का प्रतिशत...