समस्तीपुर, फरवरी 13 -- खानपुर। प्रखंड के खैरी पंचायत में डीलर द्वारा गरीबों का अनाज कालाबाजारी में बेचने के बाद खरीदार युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इस पंचायत के डीलर पर सरकारी राशन का गेहूं की अवैध बिक्री का आरोप है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है, कि रामबाबू नामक एक युवक डीलर देवनारायण पोद्दार से गेहूं खरीद कर ले जा रहा है। इस दौरान डीलर के घर के आगे लोगों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ करते हुए सरकारी अनाज बेचे जाने का वीडियो बना लिया। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान अखबार नहीं करता है। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसने 25 रुपये प्रति किलो की दर से 150 किलो गेहूं खरीदा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदार देवनारायण पोद्दार द्वारा सरकार की ओर ...