कटिहार, फरवरी 13 -- फलका, एक संवाददाता पटना के गर्दनीबाग में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में फलका प्रखंड क्षेत्र के भी दर्जनों जन वितरण प्रणाली की विक्रेता शामिल होने हेतु बुधवार की देर संध्या रवाना हुए। गौरतलब हो कि जन वितरण प्रणाली के विक्रेता पिछले 20 जनवरी से हड़ताल पर हैं और गुरुवार को पटना के गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं। डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष गौतम रजक ने बताया कि अपने आठ सूत्री मांगों को लेकर कटिहार जिला फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर हम लोग पिछले 20 जनवरी 2025 से हड़ताल पर डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीडीएस विक्रेता के द्वारा दुकान के संचालन के लिए दुकान का किराया और दुकान से जुड़ी स्टेशनरी और बाकी व्यवस्थाओं से जुड़ी वस्तुओं के लिए सरकार द्वारा एक उचित राशि उपलब्ध कराई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.