सुपौल, मई 29 -- किशनपुर, एक संवाददाता। तुलापट्टी पंचायत के वार्ड 11 में बुधवार को पीडीएस डीलर की मनमानी से परेशान लाभुकों ने प्रदर्शन किया। लाभुकों ने डीलर पर दो महीने के अनाज का नहीं देने का आरोप लगाया। इस दौरान लाभुकों ने डीलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लाभुक निर्मला देवी, कौशिला देवी, रीता देवी, अमेरिका देवी, कौशल्या देवी, शांति देवी, रंजना देवी, ललिता देवी, राजकुमारी देवी, सरस्वती देवी, पूनम देवी, सरिता देवी, अनीता देवी, सीता देवी, फूलो देवी, सत्य नारायण मंडल, रामप्रसाद मंडल, सुरेंद्र मंडल, राजदेव मंडल, कपिलदेव मंडल आदि ने बताया कि तुलापट्टी पंचायत के वार्ड 11 के डीलर परमानंद झा वार्ड 9, 10 और 11 के लाभुकों के बीच राशन वितरण करते हैं। दो महीने से लाभुकों को राशन नहीं मिला है। कहा कि डीलर द्वारा प्रतिमाह राशन नहीं दिया जाता है। इसके अल...