घाटशिला, फरवरी 5 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के सातनाला के पास बुधवार को फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद गुप्ता, वरीय जिला सचिव सत्यनारायण रजक, जिला संगठन सचिव जितेंद्र साव, कोर कमेटी के सदस्य देव नारायण राय, रीना गुप्ता, बिंदु देवी, ज्ञान देवी उपस्थित थे। मौके पर डीलरों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन की चाकुलिया प्रखंड कमेटी के संरक्षक हरिशंकर महतो, अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, सचिव दिलीप राणा, कोषाध्यक्ष चरणजीत कुमार दास, महामंत्री अब्दुल रशिद, मृत्युंजय मोंगराज, महिला समूह की बाहामनी सोरेन, मिथिला महतो, सुलेखा दास समेत अनेक डीलर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...