दुमका, फरवरी 22 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के दुमका जिला अध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा के शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर रामगढ़ प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा शनिवार को सामुहिक रूप से रामगढ़ के सुप्रसिद्ध भालसुमर दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्री झा के सलामती की दुआ मांगी गई। बता दें कि करीब 20 दिन पूर्व एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने रांची गए प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद परिजनों ने उन्हें रांची स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी हार्ट सर्जरी होने के बाद भी अभी तक उनको होश नहीं आया है। झारखंड राज्य के 25 हजार जन वितरण विक्रेताओं की आवाज कहे जाने वाले श्री झा के गंभीर रूप से बीमार हो जाने के कारण सभी विक्रेता काफी मायूस है। मौके पर राजेंद...