हाजीपुर, फरवरी 12 -- लालगंज। फेयर प्राइस डीलर एसोशिएशन लालगंज की बैठक प्रखंड क्षेत्र के गुरमिया गांव में हुई। जिसमें मांग न माने जाने तक हड़ताल पर डटे रहने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही डीलरों ने चल रही हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा की। सरकार से डीलरों को मानदेय देने की मांग की गई। अनाज उठाव से सम्बन्धित तौल के लिए कमिटी का गठन करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में महेंद्र प्रसाद यादव, गौतम कुमार, हरि नन्दन यादव, अरविंद तिवारी, लखींद्र पासवान, तारकेश्वर प्रसाद, महेश प्रसाद, वालेश्वर साह, राज कुमार सिंह, मुन्ना कुमार, राजेंद्र चौधरी, रामनिवास सिंह आदि डीलर ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.