नई दिल्ली, जनवरी 5 -- महिलाओं द्वारा संचालित पिंक बूथ सबकी सेवा के लिए रहेगा उपलब्ध सुरक्षा, आत्मविश्वास, सशक्तिकरण, आत्मसम्मान और विश्वास का प्रतीक है पिंक बूथ: प्रो. योगेश सिंह नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली पुलिस के सहयोग से सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में दो पुलिस बूथों का उद्घाटन हुआ। इस दौरान मिरांडा हाउस कॉलेज में पिंक बूथ और विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 पर इंटीग्रेटेड पुलिस बूथ का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा (आईपीएस) ने कहा कि हम (पुलिस) मुसीबत की घड़ी के साथी हैं। जब भी किसी को कोई दिक्कत आती है तो प्रत्येक व्यक्ति सबसे पहले 100 नंबर या 102 पर काल करता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस का मौरिस नगर थाना दिल्ली विश्वविद्यालय को ही प्रायोजित है। ये दो नए बूथ भी उसी का विस्तार हैं। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.