नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी के विभिन्न छात्र संगठनों के लोगों ने दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में सार्वजनिक सभाओं और बैठकों पर लगाए गए एक महीने के प्रतिबंध के खिलाफ आर्ट फैकल्टी के बाहर जमा होकर विरोध दर्ज कराया। यहां पर इन लोगों ने प्रेसवार्ता कर डीयू के इस निर्णय को अलोकतांत्रित बताया। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ), क्रांतिकारी युवा संगठन सहित अन्य वामपंथी छात्र संगठनों के प्रतिनिधि यहां एकत्रित हुए। छात्रों ने विद्यालय प्रशासन के 17 फरवरी के आदेश को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। छात्रों का आरोप है कि प्रेस को संबोधित करने के लिए एकत्र हुए कुछ विद्यार्थियों को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया, पोस्टर फाड़ दिए गए और समर्थक छात्रों को वहां से हटने की चेतावनी दी गई...