नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर मंगलवार को प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है। डीयू प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे दाखिले से पहले प्रॉस्पेक्टस को ध्यान से पढ़ें और विश्वविद्यालय की वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जारी होने वाली सभी सूचनाओं और अपडेट्स को नियमित रूप से देखते रहें। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि डीयू के सभी स्नातक कोर्स में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी-यूजी 2026 के अंकों के आधार पर ही होगा। यह नियम स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, नॉन कॉलेजिएट वूमेन्स एजुकेशन बोर्ड और विदेशी छात्रों पर लागू नहीं होगा। उम्मीदवार को उन्हीं विषयों में सीयूईटी देना होगा, जिन्हें उसने कक्षा 12वीं में पढ़ा है। यदि कोई विषय सी...