नई दिल्ली, अगस्त 13 -- 19 सितंबर को होगी मतगणना नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और केंद्रीय परिषद के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि बुधवार, 10 सितंबर 2025 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। नामांकन के साथ 500 रुपये का मांग पत्र (डिमांड ड्राफ्ट), शपथ पत्र और एक लाख रुपये का बंधपत्र (बांड) जमा कराना अनिवार्य होगा। चुनाव अधिकारी के अनुसार, 10 सितंबर को ही नामांकन पत्रों की जांच और दोपहर 3:15 बजे से नामित अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन होगा। उसी दिन शाम 6 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। अभ्यर्थियों को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक है, जबकि अंतिम सूची का प्रकाशन उसी दिन शाम 5 बजे किया जाएगा। मतदान गुरुवार, 18 सितंबर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.