नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- नई दिल्ली। अभिनव उपाध्याय दिल्ली विश्वविद्यालय एक बड़े बुनियादी बदलाव के दौर से गुजर रहा है। 1912.15 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से डीयू में एक दर्जन से अधिक निर्माण परियोजनाएं चल रही हैं। आने वाले समय में डीयू के हजारों छात्रों केा इससे फायदा होने वाला है। इस निर्माण में नया कैंपस, कॉलेज, हॉस्टल, इमारतें, लाइब्रेरी, सांस्कृतिक केंद्र सहित अन्य परियोजनाएं हैं। डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन परियोजनाओं के निर्माण के केंद्र में ही छात्र हैं। कुछ परियोजनाएं इस साल के अंत में और उसके बाद पूरी होंगी। 2023 में प्रधानमंत्री द्वारा तीन भवनों के निर्माण की घोषणा के बाद उन भवनों का निर्माण अंतिम चरण में है। कंप्यूटर सेंटर, फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी का काम लगभग पूरा होने वाला है। ढाका परिसर: 332.83 करोड़ की लागत से बनेग...