सहरसा, जुलाई 12 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यस्तरीय समारोह में पेंशनधारियों के खातों में Rs.1100 की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजे जाने की घोषणा से सैकड़ो पेंशनधारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मौके पर प्रखंड के विभिन्न कार्यालयो व विद्यालयो में कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुनाया गया। जैसे ही संबोधन शुरू हुआ, चिन्हित स्थानों पर लाभुकों की भीड़ उमड़ पड़ी। संबोधन के खत्म होते ही मोबाइल पर राशि ट्रांसफर की जानकारी मिलते ही सभी में उत्साह का माहौल बन गया। दिव्यांग अनिल पासवान ने इसे सरकार की बड़ी राहत बताते हुए खुशी जताई। ललिता देवी, माया देवी, जानकी देवी सहित दर्जनों वृद्ध व विधवा महिलाओ के चेहरो पर भी संतोष झलकता दिखा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय रंगीनिया में एलईडी की कोई व्यवस्था नही थी ...