गोंडा, फरवरी 12 -- गोंडा, विधि संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के एक दिन पूर्व प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। सुबह दस बजे से ही वकीलों के तख्तों पर उम्मीदवारों की भीड़ देखी गई। एल्डर कमेटी के अनुसार बार एसोसिएशन का चुनाव आज दस बजे से चार बजे तक होगा। जिसमें 1866 मतदाता 34 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान केंद्र पर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध होगा तथा सीओपी कार्ड धारक ही मतदान के लिए अर्ह होंगे। प्रतिष्ठित संगठन जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदों पर 34 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उम्मीदवारों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए चुनाव के एक दिन पूर्व अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों द्वारा बढ़ चढ़कर वादे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.