चाईबासा, मार्च 9 -- चाईबासा।डा़गुवापोसी रेलवे पुलिस ने बड़ा जायदा स्थित रेलवे ट्रैक से एक 35 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया है। पुलिस शव को घटना स्थल से उठाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को उक्त व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक के मालगाड़ी आ गई ।माल गाड़ी के चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। शव को बड़ा जामदा रेलवे स्टेशन पर रख कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। लेकिन किसी ने भी शव का पहचान नहीं कर पाया। पोस्टमार्टम के बाद सबको 72 घंटे के लिए सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.