रांची, मार्च 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। डीपीएस रांची में 11वीं (सत्र 2025-26) में नामांकन के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट सह अभिभावकों के लिए संवाद सत्र का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें रांची के अलावा विभिन्न शहरों से 1000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। प्राचार्य डॉ आरके झा ने बताया कि तीनों संकाय-आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए प्रवेश परीक्षा ली गई। इसके बाद अभिभावकों के साथ संवाद सत्र में विद्यालय के नियम कानून, परीक्षा पद्धति, संसाधन के साथ उपलब्धियों की जानकारी दी गई। प्राचार्य के साथ हेडमास्टर आलोक पाठक, हेडमास्टर संतोष कुमार और करियर काउंसलर विकास कुमार ने अभिभावकों के साथ जानकारी साझा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...