बोकारो, अगस्त 2 -- बोकारो। डीपीएस बोकारो में 3 अगस्त से तीन-दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-3 अंतर विद्यालय टेबल टेनिस टूर्नामेंट शुरू हो गया। टेबल टेनिस के इस लघु कुंभ में झारखंड-बिहार के 18 सीबीएसई संबद्ध स्कूलों से कुल 41 टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। सभी टीमों को मिलाकर लगभग 200 खिलाड़ी अलग-अलग वर्गों में कुल 240 मैच खेलेंगे। इसके लिए विद्यालय के चंद्रशेखर टेबल टेनिस हॉल में कुल चार टेबल टेनिस कोर्ट तैयार किए गए हैं। इनमें अंडर-14 बालकों की 12, अंडर-14 बालिकाओं की 5, अंडर-17 लड़कों की 7, अंडर-17 लड़कियों की 4, अंडर-19 बालकों की 7 और अंडर-19 बालिकाओं की 6 टीमें शामिल हैं। डीपीएस बोकारो के प्राचार्य व आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. ए एस गंगवार ने बताया प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.