बोकारो, अप्रैल 2 -- डीपीएस बोकारो में मंगलवार को नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। नई उमंग के बीच छात्र-छात्राओं सहित पूरे विद्यालय परिवार ने नवीन सत्र का जोशो-खरोश से स्वागत किया। इसकी शुरुआत प्रार्थना व गाइए गणपति जग वंदन... भजन से हुई। इसके बाद सामूहिक सरस्वती वंदना मां शारदे... की सुरीली प्रस्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी शुरू हुई। वहीं, सीनियर इकाई के छात्र-छात्राओं ने महाभारत पर आधारित मनोहारी नृत्य के जरिए निर्णय-निर्धारण, धर्म की अधर्म पर विजय आदि का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने सभी को नए सत्र की बधाई व शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.